ग्वालियर एसपी के लंग्स में इंफेक्शन अस्पताल में किये गए भर्ती || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
सागर एसपी रहे और वर्तमान में ग्वालियर एसपी अमित सांघी कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे। अब उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके लंग्स में मामूली इंफेक्शन है। इसलिये उन्हें अस्पताल में भर्ती किया है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। बता दें कि ड्यूटी के दौरान 7 दिन पहले वो कोरोना की चपेट में आए थे। कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज भी ले चुके है। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। देखा जाए तो ग्वालियर में बढ़ते कोरोना वायरस से आम आम लोगों को जागरूक करने, ऑक्सीजन की कमी और कोरोना नियमों का अच्छे तरीके से पालन कराने के लिए SP अमित सांघी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एसपी 3 मई को हजीरा इलाके पहुंचे। जब वह पैदल चलकर इलाके के हालात का जायजा ले रहे थे तभी उनको हल्की थकान महसूस हुई थी। उन्होंने इन लक्षणों को हल्के में नहीं लिया और तत्काल अपना चैकअप कराया। 3 मई को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तभी से वह होम आइसोलेशन में थे। वर्तमान में जिले के SP का चार्ज IPS हितिका वासल पर है।