एमपी में "कोरोना कर्फ्यू" से राहत नहीं, सख्ती बढ़ेगी- सीएम की घोषणा

 

 

मध्यप्रदेश में मई माह में फिलहाल लॉकडाउन बढ़ना तय है। इसके संकेत मुख्यमंत्री ने दे दिए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन मई माह में ढिलाई नहीं होगी, बल्कि सख्ती जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं नहीं होगी। आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। 12वीं की परीक्षा का फैसला जल्द लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खतरा अभी टला नहीं है। लिहाजा, कोरोना कर्फ्यू में ढील नहीं दी जाएगी। इसकी शुरुआत भी धार, रतलाम, सिंगरौली और अशोकनगर से हो गई है। यहां 24 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। शादियों व बड़े सार्वजनिक आयोजनों पर लंबे समय तक प्रतिबंध रहेगा।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार देर शाम प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण का साप्ताहिक औसत 14% है। यानी अभी स्थिति सामान्य नहीं है। जिलों में लॉकडाउन जारी करने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप फैसला लें


By - sagar tv news
15-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.