तेरहवीं में जुटाई भारी भीड़, पुलिस देखते ही भागने लागे लोग || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

भिंड जिले की नयागांव थाना पुलिस ने गुलालपुरा गांव में दबिश देकर एक तेरहवीं के कार्यक्रम को रुकवाया। साथ ही आयोजन कर्ता, टेंट संचालक और हलवाई को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार तेरहवीं में 400 से 500 लोगों की भीड़ जुटाई गई थी। जबकि दिन में ही पुलिस द्वारा समझाइश देकर तेरहवीं में भीड़ ना जुटाने और कोविड गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की थी। लेकिन इसके बावजूद अर्जुन बघेल ने समझाइश और कोविड गाइडलाइंस को दरकिनार करते हुए भीड़ जुटाई।

दरअसल गुलालपुरा गांव के रहने वाले अर्जुन बघेल की माँ का तेरह दिन पहले निधन हो गया था। पुलिस ने लोगों को कोविड गाइडलाइंस का पालन करने और  किसी भी तरह का आयोजन ना करने के लिए कहा , लेकिन शाम को जब पुलिस पहुंची तो सैकड़ों की संख्या में लोग तेरहवीं में जुटे थे। कई लोग पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ना केवल कार्यक्रम को रुकवाया बल्कि आयोजक अर्जुन बघेल के साथ ही टेंट संचालक और हलवाई को भी हिरासत में ले लिया।


By - Sagar Tv News
19-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.