ऐसा अंधविश्वास की घर-घर यज्ञ हवन और धूनी देकर कोरोना के खात्मे में जुटे लोग STVN INDIA|SAGAR TVNEWS

 

कोरोना को भगाने के नाम पर लोग भी क्या-क्या जतन कर रहे हैं। बैतूल जिले के भैंसदेही क्षेत्र में लोगों ने कोरोना संक्रमण को हराने आस्था का सहारा लिया है। और अंधविश्वास सिर चढ़कर बोल रहा है। जबकि चिकित्सकों का कहना है कि यह महामारी है। जो हवन पूजा से ठीक नही होगी इसकी जांच करा कर इलाज कराएं। भैसदेही तहसील की ग्राम पंचायत नवापुर में इन दिनों हर घरों में यज्ञ और हवन के माध्यम से कोरोना संक्रमण के वायरस को खत्म करने का काम हो रहा है। नवापुर के ग्रमीणों ने सुबह ग्राम पंचायत नवापुर कार्यालय के पास सभी ग्रामीण इकट्ठा होकर हवन कुंड को जलाकर उस में नीम की पत्ती और औषधि पौधे की लकड़ियों को और जड़ी बूटियों को डालकर उसमें धुआ करते हैं और गांव में फेरी लगा कर धूनी देते है साथ ही हनुमान चालीसा बजाते है। ये बदस्तूर जारी है।

गांव के लोग इन दिनों महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग घरों के सामने नीम की पत्ती हवन सामग्री और औषधि पौधे के अलावा फलों को लेकर यज्ञ हवन करते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों की माने तो उनकी इस आस्था और भगवान पर विश्वास करने से कोरोना संक्रमण पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

वैज्ञानिक इससे निपटने तमाम प्रयास कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण अंधविश्वास में लीन होकर इसके खात्मे में लगे हैं।
सुनिए जरा ग्रामीण क्या कहते हैं।
वहीं भैंसदेही बीएमओ डॉ अरुण अटल का कहना है कि कोरोना महामारी है और यह यज्ञ हवन पूजा से ठीक नहीं होगी अगर किसी को कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं तो वह अपनी जांच करवाएं और सही ढंग से इलाज करवाएं।


By - Mahesh Chandel (Betul M.P)
21-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.