मेड़ बखरने का विरोध जताया तो आरोपियों ने चलाई गोली तनाव का माहौल देख भारी पुलिस तैनात SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले की खुरई में रविवार रात बरोदिया नौनागिर में खेत की मेड़ बखरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। विक्रम सिंह पिता कोमल सिंह ने मेड़ बखरने का विरोध जताया तो उसके साथ आरोपियों ने मारपीट कर दी। आरोपियों ने लाठी डंडे से मारपीट की। कट्टे से फायर भी किया। इसमें विक्रम सिंह, बलवंत सिंह, लक्ष्मन ठाकुर घायल हो गए। लक्ष्मन ठाकुर को हाथ में छर्रा लगना बताया गया है। घटना के बाद गांव वालों ने आरोपियों के घर को घेर लिया। तभी बिजली भी गुल हो गई। आरोपियों ने घर की छत से पथराव किया, जिससे गांव के कुछ लोगों को पत्थर लगे। उसके बाद गांव वालों ने नीचे से पथराव कर दिया। हवाई फायर भी हुए। जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। जिसने स्थिति को नियंत्रित किया।
आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आए। उसके बाद गांव का माहौल शांत करने को पुलिस बल रात में भी तैनात रहा। मौके पर एसडीओ पुलिस सुमित केरकेट्टा सहित कई थानों का पुलिस बल था। रात में मौके पर एसडीएम शैलेन्द्र सिंह, तहसीलदार इसरार अहमद खान भी मौजूद रहे।


By - Manoj Badhwani (M.P)
24-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.