ट्रेन से कटकर पुलिस हवलदार ने दी जान सुसाइड नोट भी बरामद || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर एक आरक्षक ने अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन के आगे कूंदकर जान दे दी, आरक्षक ने ऐसा क्यों किया ,इसकी जांच पुलिस करने में जुटी है। सूत्रों की माने तो हवलदार कुछ दिनों से नौकरी पर हाजिर भी नहीं हुआ था। आरक्षक पुलिस लाइन में पदस्थ था, हवलदार महेन्द्र सिंह चौहान ने मुंबई-पूना ट्रेन के नीचे अपनी जान दे दी। बताया ऐसा भी जा रहा है कि घटना से पूर्व महेन्द्र ने अपना मुँह व सिर एक कपड़े से बांध लिया था और शिवपुरी स्टेशन से जैसे ही ट्रेन चली तो वह पटरी पर जाकर लेट गया और ट्रेन हवलदार के ऊपर से निकल गई। घटना इतनी भयंकर थी कि हवलदार का सिर धड़ से अलग हो गया ,मामले की सूचना पर से मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जाचं शुरू कर दी है लेकिन ये मामला रेलवे पुलिस दर्ज करेगी। मौके से मृतक का सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे मृतक ने एक महिला टीआई, दो एसआई ओर एक आरक्षक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है और अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। वहीं मृतक के पुत्र ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को दोषी बताया और उचित कार्यवाही न होने पर आत्महत्या की धमकी दी है।


By - Rakesh Bhoj
24-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.