जब कोरोना का कहर कम हुआ तो शिवराज के मंत्री करने लगे खेत में जुताई || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS |

 

जब अशोकनगर जिले में कोरोना का कहर कम हुआ तो राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर जुट गए खेतों में जुताई करने। जी हां मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव वर्तमान में कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपने ग्रह ग्राम सूरेल में खेतों में पंजा लगाकर खरीफ की फसलों की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव पेशे से किसान हैं। लेकिन हाल ही में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने सभी मंत्रियों को अपने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए निर्देशित किया था। जिसके बाद उन्होंने अशोकनगर जिले की मुंगावली, चंदेरी, ईसागढ़, साडोरा सहित हर क्षेत्र में संक्रमण को रोकने के लिए पुरजोर प्रयास किया। और एक हद तक संक्रमण को रोकने में सफलता भी हासिल की। वर्तमान समय में अशोक नगर में कोरोना केस की दर 5% से भी कम रह गई है। जिसके बाद राज्यमंत्री ने समय का सदुपयोग करते हुए अपने गृह गांव में पहुंचकर खरीफ की फसल के लिए खेतों में जुताई करना शुरू कर दिया है। उन्होंने इस पूरे फोटो और वीडियो को अपनी फेसबुक आईडी पर भी शेयर किया है। लगातार कोरोना से जूझ रहे लोगों को जागरूक करने के बाद खुद के लिए भी समय निकाला। हालांकि फेसबुक अकाउंट और सोशल मीडिया पर उनके इस अलग अंदाज की खूब सराहना की जा रही है।


By - Rahul kumar jain ashoknagar ( m.p)
27-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.