कोरोना मरीजो का हाल जानने सड़क पर उतरे ये मंत्री लोगो को कर रहे जागरूक || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS

 

भोपाल में कोरोना की रफ्तार रोकने के लिए अब चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग खुद ही सड़क पर उतर आए हैं। पहली बार है जब लोगों का हाल जानने के लिए शासन और प्रशासन साइकिल पर निकला है। सारंग ने इस दौरान होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का हाल जाना। उनके साथ कलेक्टर अविनाश लवानिया भी लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते नजर आए।

 

शुक्रवार सुबह भोपाल की सड़कों पर सारंग समेत अधिकारी के साथ स्मार्ट साइकिल लेकर निकल पड़े। उन्होंने लोगों से पूछा कि वे ठीक और कोरोना से बचने के लिए क्या कर रहे हैं? सारंग ने बताया कि मुख्य रूप से होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के बारे में जानकारी के लिए यह दौरा किया है। इसमें लोगों से उनसे होम आइसोलेशन में रहने के दौरान सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। लोगों से ठीक रहने के लिए करने वाले उपायों के बारे में भी जानकारी ली।

 

जहां कमी दिखी, वहां अधिकारियों को तत्काल सुधार करने के लिए कहा। अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मरीजों के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न की जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए मास्क जरूरी है। किसी से भी बात करते समय कम से कम दो गज की दूरी जरूर बनाए रखें।


By - Sagar Tv News
28-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.