मुख्यमंत्री और कलेक्टर लिख कर दे तभी लगवायेंगे वैक्सीन CM को किया ट्वीट |STVN INDIA || SAGAR TV NEWS

 

शिवपुरी में वैक्सीन लगवाने को लेकर शिवपुरी तहसील की टेटा हिम्मतगढ़ ग्राम के युवक का एक वीडिय और ट्वीट सामने आया है जिसमे युवक ने साफ तौर पर ये लिखा और कहा है कि अगर मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर उसको लिखित में दे कि वैक्सीन लगवाने पर उसके स्वास्थ्य को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नही होगा तब जाकर में वैक्सीन लगवाउँगा।
गौरतलव है वैक्सीन को लेकर ज्यादातर ग्रामीण अंचल में डर का माहौल देखा जा रहा है प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो को जागरूक कर ज्यादा से ज्यादा वेक्सीन लगाई जा सके ताकि इस महामारी से बचाव किया जा सके पर प्रशासन के लगातार प्रयास के बाद भी हालात बदले नही बल्कि कई जगह स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर हमले की घटनाएं भी सामने आ रही है,जो चिंता का विषय है। इस मामले की जानकारी देने पर कोलारस से विधायक व भाजपा नेता वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा वैक्सीन लगवाने से कोई भी खतरा नही है साथ ही युवक से लगवाने की अपील की। वहीं शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि हमें अपने देश के वैज्ञानिकों पर पूरा भरोसा है सभी को भी भरोसा करना चाहिए।


By - Rakesh Bhoj
31-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.