अचानक पेड़ गिरने से मलबे में दबे चार लोग 2 की गयी जान || STVN INDIA || SAGAR TV 24X7 ||
भोपाल में शनिवार को शाम के समय तेज हवाओं के साथ अचानक बारिश हुई जिससे भोपाल टॉकीज के पास चौराहे के पास एक पेड़ मकान और दुकानों पर गिर गया। इसमें 4 लोग दब गए। समय रहते तीन लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। जबकि एक उसके नीचे ही दबा रह गया। हादसे में दुकान पर नाश्ता कर रहे युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने भोपाल में अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश की संभावना जताई है। जानकारी के मुताबिक भारत टाॅकीज के पास कब्रिस्तान में लगा एक पेड़ के शाम के समय अचानक बारिश के दौरान गिर गया था। मलबे में दबे चार लोगों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया था। जिन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के दौरान 22 साल के वाहिद की मौत हो गयी। तो युवक आशु की भी मौत हुई है।