दस दिनों पहले घर से गायब हुई महिला मिली जंगल में लेकिन बुरे हाल में | STVN INDIA || SAGAR TV 24X7 |
बालाघाट जिले के खैरलांजी थाना अंतर्गत एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। जानकारी के मुताबिक छतेरा गांव निवासी श्यामकला सोनवाने उम्र 41 साल जो वर्तमान में अपने मायके फुलचुर में रह रही थी। उसका शव फुलचुर के घने जंगल में पाया गया। बताया गया कि मृतक महिला 3 जून से अपने घर से गायब चल रही थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके भाई ने 8 जून को थाने में दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि महिला का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था और वह मायके में रहती थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। बॉडी डीकम्पोज हो गई थी इसलिए शव का पोस्टमार्टम घटना स्थल पर ही करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।