बड़ी खबर : पुलिस चौकी से राइफल और कारतूस चोरी, क्योंकि पुलिस सो रही थी | STVN INDIA || SAGAR TV NEWS

 

MP के मुरैना पुलिस का भी गजब हाल है। यहां डकैत तो दूर पुलिस से चोर भी नहीं डर रहे हैं। रात में पुलिस इतनी गहरी नींद में सो रही है कि चोरों की धमक अपनी ही चौकी में सुनाई नहीं दे रही है। बुधवार की देर रात चोरों ने पुलिस चौकी के अंदर घुस कर मालखाने का ताला तोड़ दिया और 2 राइफल के साथ 150 कारतूस चुरा ले गए। सुबह नींद खुली तो हथियार नहीं मिले। अब सिपाही से लेकर SP तक सब की नींद उड़ी है। मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस चाहती है कि बगैर केस दर्ज किए ही आरोपी को ढूंढ़ा जाए,
घटना मुरैना के दिमनी थाना के मिर्घान पुलिस चौकी की है। यहां पर चौकी इंचार्ज और दो सिपाही तैनात हैं। रात में तीनों सो गए। पहले से ताक में बैठे चोरों ने मालखाने का ताला तोड़ा और हाथ साफ करके भाग गए। सुबह चार बजे जब दोनों सिपाहियों की आंख खुली तो मालखाने का ताला टूटा मिला। जब अंदर देखा तो दो राइफल गायब थीं। कुछ कारतूस जमीन पर पड़े थे। उन्हें देखकर सिपाहियों के होश उड़ गए। दोनों ने पुलिस चौकी प्रभारी और एडिशनल SP रायसिंह नरवरिया को सूचना दी गई। आनन-फानन में SP ललित शाक्यवार और पुलिस का अमला चौकी पर पुहंचा। छानबीन शुरू हुई। फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है।


By - Sagar Tv News
24-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.