पिंजरे में आते ही दहाड़ने लगा तेंदुआ, देखिए || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में दिखाई दे रहा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। जैसे ही वह पिंजरे में आया तो जोर जोर से दहाडऩे लगा। तेंदुआ पकड़ में आने के बाद लोगों को राहत मिली। दरअसल वन विभाग ने यहां लोगों की शिकायत के बाद पिंजरा रखा था। रविवार सुबह तेंदुआ कैद मिला। तत्काल वन कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पिंजरे को अपने कब्जे में लिया। रहवासियों की अधिक भीड़ देखकर तेंदुआ विचलित हो रहा था। इसको देखते हुए वन विभाग की टीम ने पिंजरे को चादर से ढंक दिया। बता दे आदर्श कॉलोनी सहित नगर के अलग अलग रिहायशी इलाकों में तेंदुआ दिखाई देने की शिकायतें मिल रही थी। इसको देखते हो वन विभाग नेदो दिन पहले ही पिंजरा लगाया। कर्मचारियों ने श्वान को शिकार के रूप में रखा। उसे शिकार बनाने की लालच में तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ। अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तेंदुए को सुरक्षित रिजर्व फॉरेस्ट में छोड़ा जाएगा।


By - Sagar Tv News
27-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.