Minister के रिश्तेदारों की दादागिरी आदिवासी Family को पीटा ! || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

शिवपुरी के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानोपुर सोनपुरा के आदिवासी परिवार के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। ऐसा आरोप है की गांव में रहने वाले पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेडा के रिश्तेदारों ने सरकारी ट्युबवेल से पानी भरने पर इनके साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे रामवीर आदिवासी गंभीर चोट लगने से घायल हो गया। वहीँ उसकी माँ को भी नहीं बख्शा। थाने में शिकायत की गयी है लेकिन दुसरे पक्ष के लोग खुलेआम घूम रहे हैं। जिससे इन लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं आरोपी पीडब्ल्यूडी मंत्री के रिश्तेदार होने के चलते पोहरी पुलिस भी आरोपियों पर कार्रवाई करने से किनारा कर रही है। डरा सहमा आदिवासी परिवार शिवपुरी एसपी से भी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाने पहुंचा। फरियादी ने बताया की सरकारी बोरवेल से पानी भेंरने पर मंत्री के सालों ने उसके और माँ से मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट तो लिख ली लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही की।
इस मामले में एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार भूरिया का कहना है। की हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर कार्यवाही करने के संबंधित थाना प्रभारी और एसडीओपी को र्निदेश दिये गये हैं।


By - Rakesh Bhoj
29-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.