रफ़्तार का कहर बेकाबू SUV कार ने सब इंस्पेक्टर को उड़ाया हो गयी Death | STVN INDIA || SAGAR TV NEWS |

 

भोपाल के हबीबगंज इलाके से दर्दनाक हादसा सामने आया जहाँ कार से घसीटने के बाद एक एसआई की मौत हो गयी। दरअसल तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार सब इंस्पेक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे वह कार की बोनट में फंस गए। उस दौरान ड्राइवर ने कार रोकने की जगह रफ्तार बढ़ा दी। जिससे वो दूर घिसटता चला गया। करीब 200 मीटर दूर घिसटने के बाद सब इंस्पेक्टर उछलकर सड़क की दूसरी तरफ जा गिरे। इस हादसे में उन्हें काफी गंभीर चोटें आई। तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। 2012-13 बैच के सब-इंस्पेक्टर सुधीर मांझी हनुमानगंज थाने में तैनात थे। जो मंगलवार रात ड्यूटी के बाद चूनाभट्टी स्थित अपने घर लौट रहे थे। तभी रात करीब 11 बजे एकांत पार्क के पास तेज रफ्तार सफेद एसयूवी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि सुधीर की पत्नी भी सब-इंस्पेक्टर हैं और पुलिस मुख्यालय में तैनात हैं। उनकी एक साल की बेटी भी है।


By - Sagar Tv News
30-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.