मंच से Gire मंत्री पहुंचे अस्पताल ! वीडियो वायरल || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

ग्वालियर में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मंच से गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें घर ले जाया गया। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड का उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे जहां मंच से उतरते समय पर लड़खड़ा कर गिर गए, मंत्री के गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। साथ ही नेता और कार्यकर्ता उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े। 10 फुट चौड़ी मंच पर 25 लोग बैठे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश सरकार के मंत्री भरत सिंह कुशवाहा भी मंच पर मौजूद थे। वही मंत्री प्रद्युम्न सिंह को अंदरूनी चोट लगी है, उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया है।


By - Sagar Tv News
01-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.