Khurai के महाकाली मंदिर के टीनशेड के नीचे सोया एक व्यक्ति सोता ही रह गया STVN INDIA || SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र के महाकाली मंदिर के टीनशेड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। लोगों ने इसकी जानकारी खुरई शहरी थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव वाहन के माध्यम से शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल भेजा। जब मृतक की जेबों की तलाशी ली गई तो उसमें कुछ कागज मिले। जिस पर मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। जिसकी मदद से मृतक की पहचान विदिशा जिले के पठारी थाने के अंतर्गत आने वाले विस्लोनी गांव के 55 साल के विनोद धानक के रूप में हुई हुई। बताया जा रहा है। मृतक सोमवार की शाम से महाकाली मंदिर टीनशेड पर सो रहा था। जहां मंगलवार की सुबह उसका शव वहीं पड़ा मिला। मौत का कारण अभी अज्ञात हैं। पुलिस ममले की जाँच कर रही है।


By - Manoj Badhwani (M.P)
06-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.