सागर- राजघाट पानी की क्वालिटी देखने पहुंचे विधायक, इसलिए घरों में आ रहा गंदा पानी ! | SAGAR TV NEWS

 

पिछले कुछ समय से सागर में नलों से गंदा पानी आने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद नगर विधायक शैलेन्द्र जैन स्थिति का जायजा लेने राजघाट पंपिंग स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने राजघाट के फिल्ट्रेशन यूनिट की पूरी प्रक्रिया को देखा की किस तरह से एलम, क्लोरीन गैस और ब्लीचिंग को पानी में मिलाकर पानी को शुद्ध किया जाता है। उन्होंने क्लियर फिल्टर टैंक का भी निरीक्षण किया। विधायक शैलेन्द्र जैन ने बारीकी से चीजों को देखा और परखा। जहाँ उन्हें किसी तरह की कोई शिकायत देखने को नहीं मिली। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की राजघाट परियोजना सागर शहर और आसपास के क्षेत्र के लिए जीवन रेखा है। उसके माध्यम से हमारी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी होती हैं। यह हमारी पेयजल और अन्य जरूरतों को पूरा करती है। यह एक अति संवेदनशील विषय है। जो लोगों के जन जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा है। यहाँ पर उन्होंने फिल्टरेशन के बाद शुद्ध हुए पानी को चार अलग-अलग गिलासों में भरवाया और उसका परीक्षण किया जिसमें देखा की पानी पूरी तरह से सुरक्षित है। विधायक ने आगे कहा की कई जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं। इससे पाइप लाइन डैमेज हो जाती है जिस वजह से गंदा पानी पहुँच रहा है। जल्द ही पाइप लाइनों को दुरुस्त कराएँगे।


By - Sagar Tv News
10-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.