पति ने पत्नी को बेच दिया, बड़ी वजह आई सामने !

गुना जिले के सगोरिया गांव में झगड़ा प्रथा की आड़ में युवक ने अपनी पत्नी को ही बेच दिया। जब पत्नी ने खरीदारों के साथ जाने से इनकार किया तो सास-ससुर और पति ने उसे कुएं में फेंक दिया। गांव के चौकीदार ने उसे बचाया। महिला का पिता पुलिस लेकर गांव पहुंचा तो उसकी जान बची।
दरअसल महिला की शादी नाबालिग उम्र में कर दी गई थी , बालिग होने के बाद महिला अपनी ससुराल पहुंची । ससुराल में 5 वर्ष रहने के बाद महिला के पति गोपाल गुर्जर ने उसे बेच दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी गोपाल ने कर्जदारों से लिए गए कर्ज़ को चुकाने के लिए अपनी पत्नी को बेचा । इस बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद भी हुआ। अगले दिन आरोपी पति गोपाल गुर्जर ने उसकी पत्नी को खेत पर काम करने भेज दिया, लेकिन जब महिला खेत पर पहुंची तो वहां उसके 3 खरीददार पहले से खड़े हुए थे जिन्होंने महिला को अपने साथ ले जाने की कोशिश की थी,पति भी खेत पर पहुंचा, वहां पर सास- ससुर भी थे। तीनों ने कहा कि इनके साथ जाना ही पड़ेगा।
गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया की महिला ने थाने में आवेदन दिया है। उसकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी
पूरा मामला झगड़ा प्रथा से जुड़ा हुआ है । गुर्जर समाज में यह प्रथा लम्बे समय से चली आ रही है।जब शादीशुदा महिला को दूसरी जगह बैठाया जाता है 12 लाख रुपये से अधिक की रकम झगड़े के रूप में मिलती है,

 


By - SAGAR TV NEWS
12-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.