मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री और शिवपुरी के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पहली बार जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकों जरूरी निर्देश दिए। पत्रकार वार्ता में मंत्री सिसोदिया ने शिवपुरी की तमाम समस्याओं के सवाल पर कहा कि आज पहली बार वो आये हैं। धीरे धीरे अच्छा और जल्दी काम कराए जाएंगे। मनरेगा में शिकायतों के सवाल पर मंत्री ने कहा कि शिवपुरी ही नही पूरे प्रदेश में मनरेगा को लेकर शिकायते हैं। जिसके लिए लोकपाल भी बनाया गया है। मनरेगा में गड़बड़ है इस बात को स्वीकार किया और जांच के बाद कार्यवाही भी की जाएंगी। ऐसा आश्वासन भी दिया। आखिर में मंहगाई के सवाल पर कहा कि कोरोना के कारण सरकार को राजस्व नही मिल रहा है। और इसी कारण मंहगाई बड़ी है। और आत्मनिर्भर होने के बाद मंहगाई पर रोक लगेगी।
इसके अलावा बिजली कटौती के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह के शासन काल से अब बिजली की स्थिति बहुत अच्छी है। भाजपा के शासन में कॉंग्रेस के दिग्विजय सिंह के शासन की तुलना न करें। यहाँ मंत्री जी यह भूल गए कि वो खुद कांग्रेस से भाजपा में आये है।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.