Sagar के गोपालगंज पुलिस पर गंभीर आरोप थाने में 5 पुलिस कर्मियों ने एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटा !

 

सागर के गोपालगंज थाना पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है। यहाँ थाने के पुलिसकर्मियों पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट किये जाने के गंभीर आरोप लगे हैं। थाने की बंद चार दीवारी में एसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों पर निर्दयता की हद पार कर पेशे से एक ट्रेलर की पिटाई करने के आरोप लगे हैं। आपको नज़र आने वाले ये लाजपतपुरा वार्ड के निवासी अब्दुल जावेद हैं। इनका आरोप है की पुलिस ने बेवजह इतना मारा की शरीर में जगह जगह नील पड़े हुए हैं। इन्हे थाने में ले जाकर पीटा गया।


अब आपको मामला बताते है दरसअल गोपालगंज पुलिस ने जावेद को पूछतांछ के लिए थाने लेकर आई थी जबकि 50 साल के जावेद के मुताबिक उन पर कोई भी मामला दर्ज नहीं है। जब उनको थाने लाया गया तो उनसे पैसो के लेनदेन को लेकर पूछतांछ की गयी जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी इसके बाद उन्होंने जानकारी ना होने की बात कही तो पुलिस कर्मियों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. पुलिस की मारपीट से उनकी अचानक तबियत बिगड़ी तो पुलिस कर्मी ही उन्हें जिला अस्पताल ले गए और गंभीर और बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। बाद में होश आया और उन्हें बीएमसी रैफर किया गया। जहाँ फ़िलहाल हालत स्थिर बनी हुई है। अब्दुल जावेद पेशे से टेलर हैं। बीते चंद दिनों पहले ही इन्होने छोटे भाई को हादसे में खोया है। मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। उनके पुरे शरीर में पुलिस की पिटाई के सबूत साफ़ देखे जा सकते है

 

उधर इस मामले में न्याय की आस लेकर पीड़ित पक्ष की तरफ से एक शिकायती आवेदन एडिशनल को भी सौंपा गया है। और न्याय की गुहार लगाई है। इस पूरे मामले में एडिशनल एसपी विक्रम सिंह का कहना है। की आवेदन मिला है जिस पर एसपी के आदेश पर सीएसपी को जांच कर रहे है । जो दोषी होगा उस पर कार्यवाई की जाएगी।


By - Sagar Tv News
16-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.