गज़ब हो गया लाखों पौधे रोपे थे लेकिन अब दिखाई ही नहीं दे रहे, क्या गोलमाल है ! || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह जिले में वन विभाग द्वारा हरियाली बढ़ाने के नाम पर फर्जीवाड़े की बात सामने आयी है। ऐसा हम नहीं बल्कि तस्वीरें बयां कर रही हैं। जब पड़ताल की गयी तो सामने आया की फॉरेस्ट विभाग ने साल 2015 -16 और साल 2016 -17 से लेकर 2021 तक हरियाली बढ़ाने के लिए लाखो पौधो का प्लांटेशन वन परिक्षेत्रों में करोड़ों रुपये की लागत से करवाया। लेकिन आज हालात ये हैं कि जहां हरियाली होनी थी वहां करीब 15 फीसदी पेड़ ही नजर आ रहे हैं। बाकी जगह घास फूस, झाड़ियां और सिर्फ मैदान ही नजर आ रहा है पौधों कहीं नहीं दिख रहे। अब ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है। की अगर पौधे रोप गए थे तो कहाँ गए। पहले जहाँ पौधे रोपे गए थे उसके बाद दोबारा से वहीँ प्लांटेशन कराया जा रहा है।
इस बार प्लांटेशन के नाम पर करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से जिले के वन परिक्षेत्र दमोह,हटा,तेंदूखेड़ा,झालोंन,तारादेही,सिग्रामपुर,तेजगढ़,सगोनी में 10 लाख पौधे लगाने का टारगेट रखा गया है। लेकिन जिम्मेदार सूखे पौधों को रोप रहे हैं। उनकी भी देखरेख नहीं हो रही।
कागजी कार्यवाई चल रही है लेकिन अमल होता दिखायी नहीं दे रहा। जमीन से हरियाली गायब है। सुनिए डीएफओ विपिन पटेल का इस मामले में क्या कहना है।


By - Aftab Khan Damoh (M.P)
17-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.