कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ कर दी नारेबाजी || SAGAR TV NEWS ||

 

अशोकनगर जिले के मुंगावली में शनिवार को कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ऊपर हुई एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन कार्यकर्ताओं की अचानक जुबान फिसल गयी और दिग्विजय सिंह हाय-हाय के नारे लगा दिए। दरअसल युवक कांग्रेस द्वारा जय स्तंभ पर पहुंचकर सीएम और गृहमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के हाय हाय के नारे लगाने लगे। इसके बाद कांग्रेस ने ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला भी फूंका। जिसके बाद साइकल रैली निकालकर थाना परिसर पहुचे। जहाँ थाना प्रभारी प्रदीप सोनी को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि तेल, डीजल,पेट्रोल ओर रसोई के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब और मध्य वर्गीय परिवारों को ख़ासा सामना करना पड़ रहा है। वही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर सरकार के दबाव में एफआईआर की गई जिसे निरस्त किया जाए। ऐसा न होने पर कांग्रेस इसका विरोध करेगी।


By - Anuj jain mugabli ashoknagar m.p.
17-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.