सागर लोकसभा से 10 प्रत्याशी होंगे मैदान में

10

लोकसभा चुनाव 2019 की सागर लोकसभा सीट के नामांकन प्रकिया संपन्न हो गई है। फॉर्म वापसी के अंतिम दिन शुक्रवार को दो निर्दलीय प्रत्याशियों मुकेश जैन ढाना और असलम गौरी ने अपने फॉर्म वापिस लिए। अब सागर संसदीय क्षेत्र से 10 प्रत्याशी मैदान में है। जिन्हें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति मैथिल नायक ने चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये हैं।मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों में

  1. बहुजन समाज पार्टी से राजकुमार यादव को हाथी,

  2. भारतीय जनता पार्टी से राजबहादुर सिंह को कमल का फूल,

  3. इंडियन नेषनल कांग्रेस से प्रभुसिंह ठाकुर को हाथ का पंजा,

  4. समग्र उत्थान पार्टी से रामनरेश तिवारी को कम्प्यूटर,

  5. भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से विनय कुमार सेन को बासुरी,

  6. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से कमल कुमार खटीक को चाबी,

  7. निर्दलीय में कन्छेदी लाल को काच का गिलास,

  8. खुर्रम कुरैषी को हरी मिर्च,

  9. देवेन्द्र कुमार जैन को भोजन थाली

  10. महेन्द्र पटेल को एयर कंडीशन चुनाव चिन्ह प्रदान किये गए है।


By - सागर लोकसभा से 10 प्रत्याशी होंगे मैदा�
26-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.