जापान के टोक्यो में 23 जुलाई में शुरू हो रहे ओलिंपिक में MP के होशंगाबाद का खिलाड़ी विवेक सागर पहली बार नजर आएगा। होशंगाबाद जिले के इटारसी तहसील के चांदौन गांव के रहने वाले विवेक सागर ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा होंगे। विवेक भारतीय हॉकी टीम के साथ 17 जुलाई को भारत से टोक्यो के लिए रवाना हो गया था। भारत का पहला मैच 24 जुलाई होना है।
जापान के टोक्यो शहर में 23 जुलाई से 08 अगस्त तक ओलिंपिक खेलों के आयोजन होंगे। MP से हॉकी में होशंगाबाद से विवेक सागर और शूटिंग में खरगोन जिले के ऐश्वर्य प्रताप सिंह का चयन हुआ है। विवेक की इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बधाई दी है और अपनी प्रतिभा से प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.