पकड़ी गयी लुटेरी दुल्हन की गैंग शादी के 4 दिन बाद भाग गयी थी दुल्हन


एमपी की गुना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल की है। दुल्हन रेखाबाई नायक समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन अभी भी दो आरोपी फरार हैं। दरअसल मधुसूदनगढ़ के तेजाखेड़ी गांव के निवासी बद्रीप्रसाद शर्मा जो लम्बे समय से शादी करने का प्रयास कर रहा है। उसे 2 जुलाई को राजू दुबे नाम का व्यक्ति मिला था। जिसने उसे शादी कराने का झांसा दिया। राजू उर्फ गजानंद दुबे ने रेखाबाई नायक नाम की लड़की से बद्रीप्रसाद की मुलाकात करा दी। लड़की को ब्राह्मण समाज का बताकर शादी का सौदा 2 लाख रुपये में तय किया गया। लेकिन शादी के 4 दिन बाद ही राजू दुबे एक अन्य महिला चांदनी के साथ बद्रीप्रसाद के घर पहुंच गया और विवाद करते हुए दुल्हन रेखाबाई को वापिस अपने साथ लेकर फरार हो गया। खुद को ठगा महसूस करते हुए पीड़ित बद्रीप्रसाद ने मामले की शिकायत एसपी से की।
इसके बाद पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग को पकड़ने जाल बिछाया जिसमें दुल्हन रेखाबाई समेत 3 आरोपी गिरफ्तार हो गए। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे ऐसे लोगों को टारगेट करते हैं जिनकी शादी किसी कारणवश नहीं हो पाती। दुल्हन दिलाने के बदले में वे अच्छी खासी रकम भी वसूलते हैं। पुलिस ने आरोपियों से 50 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। गैंग के 2 अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। लुटेरी दुल्हन गैंग का कनेक्शन अंतरराज्जीय गिरोह से जुड़ा हुआ है।

 


By - sagar tv news
21-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.