TOP_10_मध्यप्रदेश के इस जिले में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात || STVN INDIA ||

 

दो लड़के गहरे पानी में डूब गए
भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र स्थित इमलिया गांव के पास बने तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर गांव के तैराकों ने तलाश शुरू की। इसके बाद दोनों के शव निकाल लिए गए।

महारानी जीतेश्वरी देवी गिरफ्तार
पन्ना राजपरिवार की संपत्ति के मालिकों का आपसी विवाद एक बार फिर सामने आया है। पवई पुलिस ने पन्ना महारानी जीतेश्वरी देवी को राजमाता दिलहर कुमारी पर पिस्टल तानने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महारानी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।


5 हजार की घूस लेते पकड़ा
रीवा लोकायुक्त पुलिस ने हनुमना स्थित BEO कार्यालय के अकाउंटेंट को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। लोकायुक्त पुलिस की माने तो पेंशन प्रकरण के निराकरण के एवज में आरोपी ने 13 हजार रुपए मांगे थे।


नदी में बह रहे युवक की जान बचाई
डिंडौरी में नर्मदा नदी में अचानक बाढ़ आने से एक युवक नर्मदा स्टाॅप डैम में फंस गया। मौके पर पहुंचे प्रमोद बर्मन नाम के युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद तैरकर वह बह रहे युवक के पास पहुंचा और फिर उसे बचाकर किनारे ले आया। इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया है।

देखिए, एक साथ 18 सांप
कटनी के बरही थाना क्षेत्र में करौंदी खुर्द गांव में निर्माणाधीन पीएम आवास में बुधवार को एक साथ सांप (कोबरा) के 18 बच्चे मिले हैं। इतनी ज्यादा संख्या में सांप मिलने पर क्षेत्र के सर्प विशेषज्ञ बबलू हेंड्री को बुलाया गया। सर्प विशेषज्ञ ने सभी सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।

बेटी के प्रेमी की हत्या
बैतूल जिले के आमला में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक शख्स ने बेटी के प्रेमी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। उन्होंने बेटी को युवक की स्कूटी पर देख लिया था। यह बात उसे नागवार गुजरी। पुलिस ने उसे और नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

महाकाल की नगरी में कावड़ यात्रा पर रोक
25 जुलाई से श्रावण महीना शुरू होने वाला है। इस बार श्रावण महीने में 4 सोमवार पड़ेंगे। इस दौरान भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। सावन के महीने में महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। इस बार ऐसा नहीं होगा। प्रशासन ने कोरोना को देखते हुए कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है।

विदिशा में बाढ़ जैसे हालात
विदिशा जिले के सिरोंज में बुधवार रात से हुई तेज बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शहर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं कई घरों और दुकानों में पानी भर गया। खेल के मैदान तालाब जैसे बन गए हैं। सड़कों पर खड़ी गाड़ियां भी आधी डूब गईं।


सारनी सतपुड़ा डैम के 7 गेट खोले
छिंदवाड़ा और बैतूल क्षेत्र में तेज बारिश के कारण सारनी के सतपुड़ा डैम के सात गेट खोल दिए गए। 11 हजार 725 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा गया। मध्यप्रदेश में इस सीजन में पहली बार सारनी के सतपुड़ा डैम के गेट खोले गए। गेट खोलने से तवा नदी में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई।

9 लाख की शराब जब्त
शिवपुरी के आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर 9 लाख की अंग्रेजी शराब के 6 लाख की पिकप वें भी जब्त कर ली है।यह वेन गुना से ग्वालियर की ओर निकली थी।मुखबिर की खबर पर शिवपुरी में दबोच ली।इस अवैध शराब के गोरखधंधे में तीन लोगों पर मामला बनाया गया है।


By - Sagar Tv News
22-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.