TOP_10_मध्यप्रदेश : वीडियोकॉल के दौरान प्रेमिका ने कपड़े उतारे, ब्लैकमेल करने परिजनों को वीडियो भेजा

 

शराब पीने से 3 की मौत
मंदसौर में शराब पीने से तीन लोगों की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है एक तरफ जहां शराब के जहरीले होने जांच करने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वही मामले ने तूल पकड़ने के बाद पिपलिया मंडी थाना प्रभारी, SI और आबकारी विभाग के निरीक्ष को निलंबित कर दिया गया है।

जुडवां भाइयों के हत्याकांड में फैसला
सतना जिले के चित्रकूट में 6 साल के जुड़वां भाइयों के हत्याकांड में सोमवार को कोर्ट ने 5 आरोपियों को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है। घटना के 887 दिन बाद कोर्ट ने फैसला 226 पन्नों में दिया है। 5 में से 3 को अपहरण और हत्या का दोषी माना जबकि 2 को अपहरण और आपराधिक साजिश रचने का दोषी पाया।

महिला सरपंच ने की पुलिसकर्मी से मारपीट
सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में महिला सरपंच और उसके पति के द्वारा पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है वहीं इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें ग्रामीणों से बचने पुलिसकर्मी आगे दोड रहा है, तो उसके साथी आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह को कुछ महिला पुरुष घेरकर हाथापाई कर रहे हैं।

बस की टक्कर से ऑटो सवार 2 की मौत
भिंड शहर से ऑटो से सिद्ध बाबा के दर्शन करने जा रहा एक परिवार को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी और 6 साल की बेटी की मौत हो गई। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


गुरू-शिष्य की एक साथ हुई मौत
खंडवा जिले में गुरू-शिष्य की एक साथ मौत होने का मामला सामने आया है, स्कूल के शिक्षक वीरेंद्र रावत और जीतू पाल ने साथ में खाना खाया और शराब भी पी। सुबह वीरेंद्र के पेट में दर्द हुआ। धुंधला दिखाई देने लगा। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान वीरेंद्र की मौत हो गई, ऐसा ही जीतू के साथ हुआ।


50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा
सागर लोकायुक्त पुलिस ने महिला बाल विकास राहतगढ के परियोजना अधिकारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। परियोजना अधिकारी अनुराग दुबे ने फरियादी की पत्नी की आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति कराने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।

चांटा मारा तो मर्डर कर दिया
भोपाल में 22 साल के एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या उसी के दोस्त ने की थी। मृतक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने आरोपी को मजाक में चांटा मार दिया था। यह खुलासा पुलिस हत्थे चढ़े आरोपी ने किया।


7 दिन मौत से संघर्ष रखा जारी
ग्वालियर में 7 दिन पहले पति ने सिर्फ 100 रुपए नहीं देने पर पत्नी को जबरदस्ती पेट्रोल पिलाने की कोशिश की, जब इसमें सफल नहीं हुआ तो पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में महिला 7 दिन तक महिला जिंदगी और मौत से संघर्ष करती रही। सोमवार को उसने दम तोड़ दिया है।


वीडियोकॉल के दौरान युवती ने कपड़े उतारे
लखनऊ के युवक के प्यार में पड़ी जबलपुर की एक युवती ने बड़ी गलती कर दी। युवक ने वीडियोकाॅल किया और उसे न्यूड होने के लिए उकसाया। जब युवती आपत्तिजनक अवस्था में आई तो युवक ने स्क्रीन रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस युवक को लखनऊ से पकड़ लाई।

ड्रोन की मदद से पकडे डकैत
गुना जिले में पहली बार डकैतों को पकड़ने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। गांव से भागकर जंगलों में छुपे बदमाशों की इसी से लोकेशन पता लगायी गयी। इसी के आधार पर 4 दिन पूर्व शहर के विकास नगर में हुई लगभग साढ़े चार लाख रूपये की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया।


By - Sagar Tv News
26-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.