TOP_10_मध्यप्रदेश :सौतेले पिता ने कि बेटी से रेप की कोशिश फिर मर्डर || STVN INDIA ||

 

पति की हत्या कर कब्र पर पौधे रोपे
ग्वालियर में दृश्यम फिल्म जैसा मामला सामने आया है। पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के हाथों पति की हत्या करा दी। फिर गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस को 11 महीने तक गुमराह करती रही। कोर्ट में भी बार-बार पुलिस पर पति की तलाश न करने का आरोप लगाते हुए अर्जी लगाती रही। ताकि पुलिस उस पर कतई शक न करे।

तालाब में 3 मासूम डूबे
छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में पिकनिक मनाने गए 3 मासूम बच्चे झिरिया (तालाब) में डूब गए। तीनों दोस्त थे। उन्हें डूबता देख अन्य तीन दोस्त भाग गए और डर के कारण घटना के संबंध में किसी को कुछ नहीं बताया। सोमवार शाम तक जब तीनों घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की।

धान का रोपा लगाते समय हादसा
रीवा जिले के लौर थाना अंतर्गत बमुरिया गांव में धान का खेत तैयार करते समय ट्रैक्टर पलटने से एक किसान के बेटे की मौत का मामला सामने आया है। बताया गया कि किसान धान का रोपा लगाने के लिए ट्रैक्टर से खेत मचा रहा था। तभी ट्रैक्टर मिट्टी में फंस गया

50 लाख के बाल चोरी
इंदौर में बाल चोरी होने का एक अनोखा मामला सामने आया है। इंदौर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन से 10 क्विंटल से ज्यादा बाल चोरी हो गए हैं। चोरी गए बालों की कीमत 50 लाख रुपए से ज्यादा है। हालांकि, मामले में अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है।

डीजल चोरी के शक में हत्या
सतना में डीजल चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए SP ने न्यायिक मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए हैं। शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक का नाम जितेंद्र केवट बताया जा रहा है।

गुना में महिला की संदिग्ध मौत
गुना में घायल हालत में जिला अस्पताल लाई गई महिला ने दम तोड़ दिया। महिला को सोमवार देर शाम भर्ती कराया गया था। पति का कहना है कि बाइक स्लिप होने की वजह से उसके सिर में गहरी चोट पहुंची। वहीं, मायकेवालों का आरोप है कि डंडे से मारकर बेटी की हत्या की गई है।


सिवनी में मौत का VIDEO
सिवनी जिले के घंसौर इलाके में नशे में धुत एक शख्स को ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें ट्रक युवक के ऊपर से गुजरते हुए दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।


क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर धोखाधड़ी
जबलपुर में युवती ने SBI का क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर 8 लोगों के खाते से साढ़े 11.50 लाख रुपए निकाल लिए। जबलपुर पुलिस ने ठगी के इस मामले में युवती और उससे 2 साल छोटे बॉयफ्रेंड को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने करवाया मां-बेटी का मिलन
सागर जिले के सानोधा थाना क्षेत्र के परसोरिया में पत्नी से मारपीट कर युवक अपनी 7 माह की मासूम को लेकर चला गया। 3 दिन तक वह बच्ची को वापस लेकर नहीं आया। परेशान होकर मां ने विशेष किशोर पुलिस इकाई में शिकायत कर दी। शिकायत मिलते ही पुलिस पति के गांव पहुंची और मां को उसकी बेटी से मिलवाया।

सौतेले पिता ने की हैवानित की सारी हदें पार
बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में सौतेले पिता का बेटी के साथ हैवानियत से जुड़ा मामला सामने आया है। जहां विवाहित बेटी को पिता ने पहले बेचने की कोशिश की, फिर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब पिता अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया तो बेटी की गला रेतकर हत्या कर डाली।


By - Sagar Tv News
27-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.