वन चौकियों के हालात बद से बदतर फारेस्ट गार्ड को बनायीं गयी चौकी बनी गौ शाला

सागर जिले के गौरझामर में वनों की सुरक्षा में तैनात वन कर्मियों को रहने बनाई विभाग द्वारा वन चौकियों के हालात बद से बदतर नजर आ रहे है। जिसके कारण वन सुरक्षाकर्मियों को अब वन चौकियों की जगह किराए के मकान और पंचायत के सरकारी भवन में रहकर गुजारा करना पड़ रहा है। वन परिक्षेत्र गौरझामर के अंतर्गत विभाग द्वारा सालाबारा में एक चौकी का निर्माण कराया गया था। लेकिन इसकी स्थिति ये है की यहां मवेशियों ने अपना डेरा जमा लिया है। विभाग द्वारा देखरेख के अभाव में और मरम्मत कार्य ना किए जाने के कारण बन चौकी मवेशियों की गौशाला बनती नजर आ रही है। इसकी वजह से वहां पदस्थ फॉरेस्ट गार्ड उसमें रहने की वजह गांव के ही सामुदायिक भवन में रहने मजबूर है।
बता दें की सागर दक्षिण वन मंडल के गौरझामर वन परीक्षेत्र अंतर्गत वनों की सुरक्षा के लिए तैनात वन कर्मियों को विभाग द्वारा रहने के लिए बन चौकियों का निर्माण कराया गया है। लेकिन अनियमितताओं के चलते इनकी हालत खस्ता हाल हो चुकी है।
जब सालाबारहा वीट में पदस्थ फॉरेस्ट गार्ड से सामुदायिक भवन में निवास करने की बात को लेकर सवाल पूछा तो उनका कहना था कि वन चौकी मैं मवेशियों का डेरा है और क्षतिग्रस्त होने के कारण उसका मरम्मत कार्य होना है इस वजह से वहां रह पाना मुश्किल हो रहा है।


By - sagar tv news
01-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.