पुलिस थाने से चंद कदम की दूरी पर सराफा व्यापारी के घर में घुसकर लाखों की लूट || SAGAR TV NEWS ||

 

अशोकनगर जिले के नईसराय थाना क्षेत्र में डकैतों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए 20 लाख रुपये की चांदी समेत नगदी पर हाथ साफ़ कर दिया। घटना से न सिर्फ लोगों में सिर्फ भय है। बल्कि पुलिस के सामने चुनौती भी खड़ी हो गयी है। सराफा व्यापारी रितेश सोनी के निवास पर यह डकैती हुई। जो पुलिस थाने से बिलकुल नजदीक है। घटना की सूचना मिलते ही कस्बे के लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए। एसपी ने भी मौके पर पर जायजा लिया और घटना के संबंध में जानकरी ली। सराफा व्यापारी रितेश सोनी जिनकी दुकान और घर थाना के बिल्कुल नजदीक है यहां देर रात करीब 1 दर्जन लोगों ने छत के रास्ते घुसकर डकैती की वारदात की। इस दौरान पीड़ित व्यापारी की वृद्ध मां को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट भी की और चाबियां छीनकर चांदी के जेवरात के अलावा नगदी ले गए। इस दौरान सीसी टीवी कैमरों पर आरोपियो ने कपड़ा डालकर पहचान छुपाने की कोशिश की। बताया जा रहा है की थाने के पास लगी विद्युत डीपी के सहारे डकैत छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचे और ऊपर सो रहे रितेश के कमरे को बाहर से बन्द किया। बाद में नीचे पहुंचकर छानबीन की। करीब 1 घण्टे तक डकैत घर मे रुके और आखिर में 4 बैग में भरी करीब 45 किलो चांदी और 12 हजार रुपये नगदी साथ ले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। जहाँ पुलिस ने छानबीन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने इसमें पारदी और कंजर गैंग के शामिल होने का अंदेशा जताया है।


By - Rahul Kumar Jain Ashoknagar (M.P.)
01-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.