Chips और Kurkure से भरे कंटेनर वाहन से करीब डेढ़ करोड़ का गांजा पकड़ा || SAGAR TV NEWS ||

 

अवैध गांजे पर एमपी की रीवा पुलिस ने आईजी उमेश जोगा के निर्देश पर बड़ी कार्यवाई की है। जिसमे मऊगंज थाना पुलिस ने बाईपास में चिप्स और कुरकुरे से लोड कंटेनर को तकरीबन 10 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ा गया है। पकड़े गए गांजे की अनुमानित कीमत एक करोड़ 42 लाख रुपए बताई जा रहे हैं। वही मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। रीवा रेंज के आईजी उमेश जोगा के मार्गदर्शन में अब तक चार बार 1 करोड़ रुपए से ज्यादा के गांजे की खेप पकड़ी जा चुकी है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी भी की है। जिनसे पूछताछ कर बड़े नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है।
पुलिस की माने तो गांजे की यह खेप आंध्र प्रदेश से रीवा लाई जा रही थी। जिसकी जानकारी लगते ही मऊगंज थाना पुलिस की टीम ने बाईपास में गांजे से भरे कंटेनर को पकड़ लिया जहाँ पूछताछ में पता चला कि वाहन के अंदर तकरीबन 9 क्विंटल 52 किलो गांजा भरा हुआ है। जिसे जप्त किया। बताया गया की गांजे का अवैध कारोबार करने वाले आरोपी पहले छत्तीसगढ़ के रास्ते से गांजे की खेप रीवा लाया करते थे। लेकिन पुलिस टीम सक्रिय हुई तो उन्होंने आंध्र प्रदेश से नागपुर का रूट तैयार किया। लेकिन वहां भी पुलिस की सक्रियता की चलते उन्हें नाकामयाबी हासिल हुई। तब उन्होंने उत्तर प्रदेश के रास्ते हनुमना मऊगंज के बॉर्डर में गांजे की सप्लाई का तरीका अपनाया लेकिन यहां भी कामयाब नहीं हुए।


By - Arpit pande Rewa (M.P.)
03-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.