बाढ़ ने मचाई तबाही फसलें चौपट मकान बहने की कगार पर बेबस हुए लोग
एमपी के शिवपुरी में पिछले 2 दिन से लगातार हो रही तेज बारिश के बाद यहां के नदी नाले उफान पर है। जिसके बाद यहां के कई गांव का शहर से संपर्क टूट गया है। साथ ही गांव में किसानों की हजारों बीघा फसल खेतों में पानी भर जाने के कारण चौपट हो गई है। शिवपुरी के गांव हातोद कोटा भगोरा नीमडाड मझेरा में बड़े पैमाने पर किसानों को नुकसान हुआ है। तेज बारिश का आलम यह है। कि ग्रामीण अंचलों में किसानों के घरों में पानी भर गया है जो कि कच्चे मकान बने हुए थे। मिट्टी से बने मकान गिरने की कगार पर आ पहुंचे हैं। और दर्जनों किसान बेघर होते दिखाई दे रहे है। स्थिति इतनी भयावय है। कि किसानों के घरों में पानी भर जाने के कारण उनका घर में रखा हुआ अनाज के साथ साथ अन्य सामग्री भी खराब हो गई है और वह भूखे प्यास प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे है।