मुख्यमंत्री जी यहाँ का विकास करा देते तो ये तस्वीरें नहीं देखनी पड़ती ! || SAGAR TV NEWS ||

 

 


जब भी हमारे सामने ऐसी तस्वीरें सामने आती है। तो देखकर मन विचलित हो जाता है। और सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। बुंदेलखंड के पन्ना से सामने आया ये नज़ारा हैरानी भरा है। जहाँ एक पिता बीमार बेटे को चार कन्धों के सहारे इस तरह से ले जाने पर मजबूर हुआ। और करता भी क्या कोई दूसरा रास्ता भी तो नहीं था। किसी तरह उसे मुख्य मार्ग तक लाया गया। पूरा मामला पन्ना जिले के रैपुरा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत फतेपुर के कंचनपुरा गांव का है। इस तस्वीर ने शर्मसार कर दिया। और सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया गया की बबलू सिंह धुर्वे पिता प्रेम सिंह धुर्वे जो अपने बीमार लड़के को इलाज के लिए कटनी के लिए जाना था। जहाँ कंचनपुरा से मुख्य मार्ग झालाडूंमरी तक चारपाई की मदद से कुछ लोग दलदल भरी सड़क और नदी नालों से होते हुए पारकर ले जाते दिख रहे हैं।


By - Deepak Sharma Panna (M.P.)
03-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.