डांसर रूपाली का सिरफिरे ने रूप बिगाड़ा अब मदद की दरकार #Shorts || SAGAR TV NEWS ||

 

 

इंदौर की रहने वाली इंटरनेशनल डांसर रूपाली पर 18 सितंबर 2018 को एसिड अटैक हुआ था। उनको अपनी दाईं आंख गंवाना पड़ी। बाईं आंख की रोशनी भी 2019 में चली गई। इस आंख के 4 ऑपरेशन हो चुके हैं। दो ऑपरेशन और होने हैं। इंदौर के विनायक हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने 75 हजार रुपए का खर्च बताया है। जल्द ऑपरेशन नहीं हुए तो यह आंख भी गंवाना पड़ जाएगी। सीधे शब्दों में कहें तो रूपाली अंधी हो जाएगी। रूपाली और उनके परिजन मदद के इंतजार में हैं। रूपाली को मदद की दरकार है। रूपाली पर एक सिरफिरे ने चेहरे पर एसिड फेंका था। जिससे उसकी दोनों आंखें झुलस गई थीं। तमाम मुश्किलों के बाद एक आंख के ऑपरेशन के लिए अलग-अलग दौर में 5 लाख रुपए की मदद मिली। आर्टिफिशियल आंख लगाई गई। इसके बाद दूसरी आंख से भी दिखना कम हो गया। जिसके दो ऑपरेशन होना हैं। लेकिन गरीब परिवार की इतनी गुंजाइश नहीं है कि वे महंगा इलाज करा सकें।


By - SAGAR TV NEWS
06-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.