TOP_10_मध्यप्रदेश : बेटी को कलेजे से लगाकर मां पुकारती रही कोई तो बचा लो... || STVN INDIA ||

 

गुना में नाले में बहा युवक
गुना जिले में बारिश ने चारों तरफ तबाही मचा दी है। एक युवक नानाखेड़ी की पुलिया पार करने वक्त बह गया। वह 70-80 मीटर दूर तक बहता चला गया। इस दौरान पुलिया पर खड़े हुए तैराक आदर्श जैन ने नाले में कूदकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद बह रहे युवक को बचा लिया गया।


कुएं उतरे 3 किसानों की मौत
भिंड के अटेर में मोटर खोलने के लिए कुएं में उतरे 3 युवकों की जहरीली गैस से मौत हो गई। तीनों एक ही परिवार के थे। पेशे से तीनों किसान थे। क्वारी नदी में बाढ़ आने की वजह से पानी गांव और खेतों में आने लगा। कुएं में पानी बढ़ने और मोटर के खराब होने की आशंका से तीनों युवक कुएं में उतरे थे।

 दो भाइयों की मौत
अशोकनगर के बमोरी ताल गांव में बारिश के चलते गिरे कच्चे मकान के नीचे दबने से दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों मकान में बंधे मवेशियों को निकालने के लिए गए थे। मवेशियों को तो उन्होंने घर में से निकाल दिया, लेकिन इसी दौरान छत गिरने से दोनों उसके नीचे दब गए।

ट्रेन से गिरा यात्री, आरपीएफ जवान ने बचाया
सागर जिले के बीना रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात चलती ट्रेन में चढ़ते समय बुजुर्ग यात्री फिसलकर गिर गया। घटना देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद आरपीएफ जवान दौड़ा और यात्री को बचाया। इसके बाद ट्रेन को रोका गया और यात्री को ट्रेन में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

विदिशा में यात्री बस पलटी
विदिशा की सिरोंज तहसील के मुगलसराय थानांतर्गत कंसी गांव में एक जानवर को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। जिसमें 11 यात्री घायल हो गए। जिन्हें सिरोंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बस इलाहाबाद से अशोकनगर जा रही थी।

पुलिसकर्मियों ने युवक को लाठियों से पीटा
सिंगरौली में पुलिसकर्मियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। वह वारंटियों को पकड़ने के लिए गांव पहुंचे थे। इस दौरान एक युवक भागने लगा, तो पुलिसकर्मियों ने पकड़कर लाठियों से जमकर पीटा। मामला उजागर होने के बाद एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है।

बिजलीकर्मियों को बंधक बना पीटा
रीवा में बिजलीकर्मियों को बंधक बनाकर पिटाई का मामला सामने आया है। यहां बैकुंठपुर के वार्ड 15 में बिजलीकर्मी एक घर की लाइन जोड़ने गए थे। बिल बकाया होने पर पड़ोसी की लाइन नहीं जोड़ने पर आरोपियों ने बिजलीकर्मियों को बंधक बना लिया।  केस दर्ज कराया गया।

बेटियों ने दी मनचलों को सजा
खंडवा में तीन नाबालिग लड़कों ने अपने ही गांव की तीन नाबालिग लड़कियों का पीछा किया। रास्ता रोककर छेड़छाड़ की। एक लड़की ने इसकी शिकायत अपने पिता से कर दी। इसके बाद परिवार वालों ने तीनों नाबालिग लड़कों को बंधक बना लिया और उनकी पिटाई कर दी।


मकान ज़िंदा जलने से 3 लोगों की मौत
जबलपुर में आग में तीन जिंदगियां खत्म हो गईं। इनमें सात साल की बच्ची भी थी, जो अपनी मां के सीने से चिपकी थी। एक बुजुर्ग महिला को बचा लिया गया। मकान WCR जीएम के दफ्तर में तैनात प्रोटोकॉल इंस्पेक्टर आदित्य सोनी का है।

रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
लोकायुक्त पुलिस ने 7 हजार रु. की रिश्वत लेते अलीराजपुर जिले के जोबट के पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसने एक मामले में नामांतरण संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने के मामले में आवेदक से रुपयों की मांग की थी और नहीं देने पर काम को अटका रखा था।

 

 


By - Sarag tv news
06-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.