बच्ची का मुंह दबाकर चोरी का प्रयास लेकिन लोगों ने पकड़ लिया बच्चा चोर || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के बैतूल में बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। लोगों ने एक बच्ची को चोरी करते शख्स को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह व्यक्ति ट्रेन से उतरी एक महिला की पांच साल बेटी को उठाकर भाग रहा था। जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी जुगल किशोर के मुताबिक सुबह के समय गोंडवाना एक्सप्रेस से अपनी तीन बेटियों और एक बेटे को लेकर उतरी महिला जैसे ही रेलवे स्टेशन से बाहर निकली। एक व्यक्ति उसका पीछा करने लगा। महिला अपने बेटे को गोद मे उठाये हुई थी। जबकि दो बेटियां उसके आगे चल रही थी। इसी दौरान 5 साल की बच्ची थोड़ा पीछे रह गयी। इसका फायदा ऊठाते हुए एक व्यक्ति ने पीछे कहल रही बेटी का मुंह दबाकर भागने की कोशिश की। जिसे आसपास खड़े लोगो ने पकड़ लिया। पकड़ा गया व्यक्ति आगर जिले के थाना कान्हड़ ग्राम माजरा का प्रकाश बंजारा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपहरण का अपराध दर्ज किया है।
बताया गया की महिला उज्जैन के मस्की थाना क्षेत्र के कलसिया से अपने पिता के घर बैतूल के भडूस गांव जा रही थी।


By - Mahesh Chandel Betul (M.P.)
16-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.