पति और देवर का चल रहा था एक लड़की से affair भाभी ने किया विरोध कर दिया murder

एक शख्स ने अपनी पांच माह की अपनी गर्भवती भाभी को सिलबट्‌टे से कुचलकर मार डाला। आरोप है कि देवर भाभी के सिर पर तब तक हमला करता रहा जब तक उसकी जान नहीं चली गई। वारदात के समय मृतका की छह साल की बेटी मौजूद थी, जो अपनी मां को तड़प-तड़प कर मरते हुए देख रही थी। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। देवर और उसके पति का एक लड़की से प्रेम प्रसंग था, जिसका वह विरोध करती थी। मृतिका विनीता सक्सेना मूल रूप से भुता के कचनेरा गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी सुभाष नगर के शांति बिहार कॉलोनी में विपिन सक्सेना के साथ हुई थी। विनीता की एक छह वर्ष की बेटी भी है। बताया जा रहा है विनीता के पति विपिन और उसके देवर आकाश का शांति विहार की रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों भाई एक ही लड़की से प्रेम करते थे। इस बात का पता जब विनीता को लगा तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया जो उन्हें नगवार गुजरी।रविवार की रात को दोनों देवर भाभी में लड़की के प्रेम प्रसंग को लेकर बहस हो गई। इसके बाद गुस्साए देवर आकाश ने सिलबट्टा उठाया और विनीता के सिर पर जमकर वार किए। उसका पूरा सिर कुचल डाला। इसकी वजह से विनीता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हाइमन फिलहाल आरोपी फरार है।


By - sagar tv news
17-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.