किराये को लेकर व्यापारियों और ट्रांसपोर्ट कर्मियों में हुई झड़प
इंदौर की चोइथराम मंडी में मंगलवार को हंगामा हो गया। यहां मंडी के गेट पर ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों ने खाली गाड़ियों को अंदर जाने से रोका। बाद में समझाइश की बात पर दोनों पक्ष बात करने के लिए राजी हुए। यहां कुछ ट्रांसपोर्ट से जुड़े कर्मचारियों ने भाड़ा बढ़ाए जाने को लेकर हंगामा किया। उन्होंने अंदर माल भरने के लिए जा रहीं गाड़ियों को रोका। सूचना के बाद यहां पुलिस भी पहुंची। बता दे मंडी में दो गुटों के कारण माल भाड़े में अंतर है। एक गुट सीधे ट्रांसपोर्ट से जुड़ा है जबकि दूसरा खुद की गाड़ी चलाने वालों का हैं। फिलहाल व्यापारियो ने मामले में समझौता होने की बात कही है।