नियुक्ति की मांग को लेकर रो पड़ीं महिलाएं बेहोश भी हो गईं

चयनित शिक्षकों का भोपाल में बड़ा आंदोलन शुरू हो गया है। प्रदेशभर से आए सैकड़ों चयनित शिक्षकों ने बुधवार को BJP दफ्तर का घेराव कर दिया है और नारेबाजी कर रहे हैं। CM शिवराज सिंह चौहान से उनकी मांग है कि उन्हें जल्द नियुक्ति दी जाए ताकि वे परिवार का भरण-पोषण कर सके। नारेबाजी के दौरान कई महिलाएं रो पड़ीं और कुछ बेहोश भी हो गईं। चयनित महिला शिक्षक हम होंगे कामयाब का नारा लगा रही हैं। महिलाओं ने मुख्यमंत्री से नियुक्ति की मांग को लेकर उठक-बैठक की तो कई महिलाएं सड़क पर नतमस्तक भी हो गईं। इस दौरान कुछ महिलाएं हाथों में राखी की थालियां सजाकर पहुंची हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री को राखी बांधकर नियुक्ति पत्र तोहफा में लेकर जाऊंगी।

 


By - sagar tv news
18-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.