मोदी के मंत्री बोले बनाई जा रही 100 लाख करोड़ की नई योजना !

राजधानी भोपाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने बयान देते हुए कहा की केंद्र सरकार में 27 ओबीसी मंत्री बनाए गए हैं। सभी वर्गों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिनिधित्व दिया है। दरअसल भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा लगातार जारी है। भोपाल में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक इसमें शामिल हुए। जगह-जगह पर उनका स्वागत किया गया। वहीँ मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की भोपाल में अपने राजनीतिक जीवन की पहली प्रेस वार्ता ले रहा हूँ खटीक बोले की बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए लोगों के बीच में जाकर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों आशीर्वाद लेने जा रहे हैं।
लोकसभा के मानसून सत्र में विपक्ष ने गैर जिम्मेदाराना आचरण करते हुए एक भी दिन सदन नहीं चलने दिया। नए मंत्रियों को दायित्व मिलने के बाद प्रधानमंत्री लोकसभा और राज्यसभा में उनका परिचय कराते हैं। विपक्ष ने इस परंपरा को भी रोका। जब संसद में मंत्रियों से परिचय का काम नहीं करने दिया गया तो इन मंत्रियों को जनता के बीच भेजने का फैसला लिया गया। सभी नए मंत्री अपने-अपने राज्यों में जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए लोगों के बीच में जाकर लोकसभा विधानसभा को ना चलने देने की हकीकत बता रहे हैं।
मराठा आरक्षक और ओबीसी आरक्षक पर भी मंत्री खटीक ने जानकारी दी।
आगे कहा की राजनीति बदलने वाली 100 लाख करोड़ की नई योजना बनाई जा रही इससे आधारभूत और बुनियादी सुविधाओं में आएगा।
तो बढ़ती मंहगाई पर कहा की महंगाई के प्रति सरकार सजग है। कई प्रतिबंध लगाए गए हैं और आयात भी रोका गया है कठिनाई से निकलने के रास्ते बनाए जा रहे है।

 


By - sagar tv news
20-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.