जब किन्नर बहनों ने पहली बार भाई को बाँधी राखी तो भावुक हो गए भाई और बहनें || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के बैतूल में एक भाई ऐसा है जिसकी सैकड़ों बहने हैं हर साल रक्षाबंधन के 1 दिन पहले अपनी इन बहनों से राखी बंधवाते हैं। और उनकी रक्षा का वचन देते हैं। इस साल इस भाई ने कुछ खास किया है अपनी बहनों के साथ ही किन्नर बहनों से भी राखी बंधवाई है और उन्हें उनके अधिकार दिलाने का वचन भी दिया। किन्नर बहने भी राखी बांध कर भावुक हो गई। कहा पहली बार हमें राखी बांधने का ऐसा मौका मिला है। तिलक लगाकर राखी बांधने के बाद आरती उतारते हुए आपको नज़र आने वाली ये किन्नर शोभा गुरु है। जो समाजसेवी राजेंद्र सिंह उर्फ केन्डू बाबा को राखी बांध रही हैं। अकेले शोभा गुरु नहीं उनकी 15 शिष्या भी राखी बांध रही हैं। आमतौर पर समाज और सरकार में अपने आप को उपेक्षित समझने वाले किन्नर उस समय खुश हो गए जब उन्हें राजेंद्र सिंह ने राखी बांधने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान किन्नर भावुक हो गए।
बताया गया की राजेंद्र सिंह हर साल रक्षाबंधन के पहले राखी महोत्सव के रूप में कार्यक्रम करते हैं जहाँ शहर के कई इलाकों की गरीब महिलाएं उन्हें राखी बांधती हैं। वो पानी बहनों की समस्याओं को दूर करने हमेशा आगे रहते हैं। उन्हें हिन्दू और मुस्लिम बहनें सभी राखी बांधती हैं।


By - Mahesh Chandel Betul (M.P.)
22-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.