TOP_10_मध्यप्रदेश : मौसी को भांजे से हुआ प्यार, प्रेग्नेंट होने पर परिवार को लगी जानकारी STVN INDIA

 

बेरोजगार इंजीनियर का घातक कदम
राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में खुदकुशी और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शनिवार को एक सिविल इंजीनियर ने पत्नी के साथ जहर पी लिया। साथ ही, बेटे और बेटी का टाइल्स कटर से गला काट दिया। घटना में इंजीनियर और बेटे की मौत हो गई है। वहीं, बेटी और पत्नी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है।


दतिया गोलीकांड में युवक की मौत
दतिया में रंजिश में एक व्यक्ति की जान चली गई। शुक्रवार रात उसके साथ पहले मारपीट की गई। फिर उस पर गोली दाग दी गई। उसके दोनों पैर, हाथ और छाती में गंभीर चोट आई थी। पैर में भी एक गोली लगी थी। हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल से ग्वालियर रैफर किया गया था।


ग्रामीणों को पीटने पर 4 पुलिसकर्मियों पर FIR
ग्वालियर के भितरवार में DJ बंद कराने पहुंचे पुलिस के 4 जवानों पर ग्रामीणों से मारपीट का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि जवान भितरवार के वार्ड नंबर-3 में शुक्रवार रात 10 बजे DJ बंद कराने पहुंचे थे। यहां सिविल ड्रेस में पहुंचे जवानों और ग्रामीणों में विवाद हो गया था,

16 लाख रुपए का 8 क्विंटल डोडा चूरा
मंदसौर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 16 लाख की कीमत का 8 क्विंटल 25 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। तस्कर ट्रक में कास्टिक सोडा के बीच दबाकर मादक पदार्थ लेकर जा रहे थे। मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रॉपर्टी डीलर के मर्डर का खुलासा
रीवा शहर के बहुचर्चित प्रॉपर्टी डीलर के मर्डर का खुलासा हो गया है। दावा है कि मृतक महिला बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पद पर ज्वानिंग कराने के नाम पर 42 लाख रुपए ऐठ लिए थे। इधर कई वर्ष बीत जाने के बाद भी जब सुपरवाइजर के पद पर नियुक्ती नहीं हुई तो आरोपी पक्ष अपना पैसे वापस मांगने लगा।

ऑक्सीजन लेवल कम होने से दम तोड़ा
गुना की एक महिला की डेंगू की वजह से मौत हो गई। वह भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती थी। डेंगू होने के कारण महिला को कार्डियक अरेस्ट हुआ। उनको सांस लेने में तकलीफ हुई। उनके ब्लड प्लेटलेट्स काफी कम स्टार पर आ गए थे। अस्पताल से मिले सर्टिफिकेट में मौत का कारण डेंगू बताया गया है।

मौसी को भांजे से हुआ प्यार
सीधी जिले में रिश्तों की दहलीज लांघने का मामला सामने आया है। यहां 18 साल की युवती को अपने 19 साल के भांजे से प्यार हो गया। मौसी के गर्भवती होने पर परिवार को इसकी जानकारी हुई। दोनों ने शादी की जिद पकड़ी तो परिवार ने साफ मना कर दिया। दोनों शुक्रवार रात घर से भागे और सोन नदी के 60 फीट ऊंचे पुल से छलांग लगा दी।

पाकिस्तान से रिहा होगा सागर का बेटा
सागर जिले के ग्राम घोषी पट्टी से करीब 23 साल पहले घर से लापता हुए प्रहलाद सिंह राजूपत पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर अपने वतन लौट रहे हैं। प्रहलाद सोमवार को अमृतसर पहुंच जाएंगे। उन्हें लेने के लिए पुलिस और परिवार वाले पहुंचेंगे।


 RTO कार्यालय में महिला क्लर्क का विवाद
गुना में एक युवक अपने दो पहिया वाहन से जुड़े दस्तावेजों के ट्रांसफर के लिए जब RTO कार्यालय पहुंचा तो उसका विवाद महिला क्लर्क अनीता जैन से हो गया । अनीता द्वारा युवक से बदसलूकी करते हुए कार्यालय परिसर से बाहर निकलने की चेतावनी दी। महिला द्वारा धमकाने का वीडियो युवक ने अपने मोबाइल फोन में शूट कर लिया ।

MP में 15 सितंबर से खुलेंगे सभी कॉलेज
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में कहा, प्रदेश के सभी कॉलेज 15 सितंबर से खोल दिए जाएंगे। अभी क्लास में 50% स्टूडेंट्स ही आएंगे, जबकि शेष 50% ऑनलाइन क्लास जॉइन करेंगे। शिक्षकों के साथ छात्रों और स्टाफ का शत प्रतिशत वैक्सीनेटेड होना आवश्यक है। जरूरी हुआ तो कॉलेजों में भी वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे।


By - Sarag tv news
28-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.