ग्वालियर में दहेज के लिए सगाई तोड़ने पर पुलिस ने सोमवार को बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। लड़के के बाप ने 15 लाख रुपए और बोलेरो की मांग की । लड़की के पिता ने यह दे पाने में असमर्थता जताई तो लड़के के बाप ने रिश्ता तोड़ा दिया। हजीरा के गंगा विहार निवासी लड़की के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्होंने जनवरी 2021 में अपनी बेटी की शादी फतेहपुर सीकरी के रहने वाले बहादुर सिंह सिसौदिया के बेटे सुनील से साथ तय की थी। सुनील उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल है। 15 मार्च 2021 को अचलेश्वर महादेव मंदिर धौलपुर में गोद भराई का कार्यक्रम हुआ। इसमें सुनील को 1.21 लाख रुपए नकद के साथ ही सोने की चेन अंगूठी सहित अन्य सामान दिया था। 21 नवंबर को शादी होना तय हुआ था।