बड़ी खबर : जीप और ट्राला की टक्कर में MP के 12 लोगों ने दम तोडा || SAGAR TV NEWS ||

 

राजस्थान में नागौर स्थित श्रीबालाजी के पास मंगलवार सुबह भीषण हादसे में मध्यप्रदेश के 12 लोगों की मौत हो गई है, 6 की हालत गंभीर है। इनमें 6 महिलाएं और 2 पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद 2 महिलाओं और 1 पुरुष को बीकानेर रैफर किया गया था, जिनकी रास्ते में ही मौत हो गई। एक पुरुष की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। नोखा बाइपास पर एक तूफान जीप और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हुई। इसके बाद हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया है। सभी मृतक MP के उज्जैन जिले के घटिया पुलिस स्टेशन के गांव सज्जन खेड़ा व दौलतपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
वहीं घटना के बाद उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह और एसपी सतेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे, उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी, हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख जताया है। और राहत राशि देने की भी घोषणा की है।


By - Sarag tv news
31-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.