शादी से इंकार करने पर लड़की का Goli मरकर कर दिया Murder || STVN INDIA ||

 

एंकर- एक खूनी वारदात से मध्यप्रदेश फिर से दहल गया है ।सागर शहर में कॉलेज से एक लड़की अपने घर ही पहुंची थी की अचानक सिरफिरा आशिक वहां आ पहुंचा। हालात को देख परिजन आगे आये लेकिन इसी बीच इस सिरफिरे ने माँ और भाई के सामने ही गोली मारकर लड़की को मौत के घाट उतार दिया। इस पूरी वारदात को तफ्सील से बताते है


मध्यपदेश में एक बार फिर बेटी की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गयी। सागर में 21 साल की युवती को एक सिरफिरे आशिक ने इसलिए गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया क्योकि उसने लड़के से बात करने से इंकार कर दिया था । गोली चलाने वाले सिरफिरा युवक रोहित राजपूत है। जो पड़ोस की पूनम केशरवानी को लगातार परेशान कर रहा था। और शादी करने का दबाव भी बना रहा था। लेकिन जब लड़की ने उसकी बात मानने से इंकार किया तो उसने लड़की को मौत के घाट उतरा दिया। जब लड़की के परिजन वहाँ पर आये तो आरोपी ने पत्थरों से हमला कर दिया। ये सब कुछ हुआ सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के पगारा में, घटना की जैसे ही जानकारी लगी तो आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। खुद एसपी और एडिशनल एसपी भी घटनास्थल पर गए। आरोपी रोहित मौके से भाग चुका था लेकिन पास ही में उसने जिस बन्दूक से गोली चलाई वो पड़ी हुई थी। आरोपी रोहित और पूनम एक ही मोहल्ले थे। इतना ही नहीं आरोपी पहले से लड़की को परेशान कर रहा था जिस पर उसके खिलाफ शिकायत की गयी थी। उसे जेल की हवा खानी पड़ी थी वो जमानत पर था। और जैसे ही बाहर आया तो इस वारदात को अंजाम दे दिया। बाईट


एंकर- इतनी बड़ी घटना के बाद सागर प्रशासन भी कहाँ चुप बैठने वाला था, कुछ समय बाद ही आरोपी के घर अवैध तरीके से किये गए अतिक्रमण को ढहा दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में सरगर्मी से जुटी हुई है।


By - Sarag tv news
02-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.