नौकरी का झांसा देकर महिला क्रिकेटर से ठगी जालसाज पति-पत्नी को जेल भेजा
भोपाल की हबीबगंज पुलिस ने जालसाज दम्पत्ति को गिरफ्तार किया है। जालसाजों ने क्रिकेटर से करीब 6 लाख रुपए ठग लिए। उन्होंने युवती को SBI में स्पोर्ट्स कोटे से नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। दीपिका शाक्य मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की सदस्य हैं। पुलिस को उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से भोजपुर क्लब अरेरा कॉलोनी में क्रिकेट खेलने आती हैं। यहां आशुतोष पुरोहित नामक व्यक्ति से जान पहचान हुई। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी के प्रदेश में पदस्थ बड़े अधिकारियों, मंत्रियों से संपर्क हैं। उसने स्पोर्ट्स कोटे से भारतीय स्टेट बैंक मे नौकरी लगवाने का दीपिका को प्रलोभन दिया था। भोपाल में भारतीय स्टेट बैंक की परीक्षा में दीपिका शामिल हुईं। रिजल्ट में उसका सिलेक्शन नहीं हुआ। इस पर पुरोहित से उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टाल-मटोल करता रहा। बाद में पैसा वापस करने से मना कर दिया।