MP | बहु का मर्डर करने के आरोप में कांग्रेस विधायक सहित 7 पर मामला दर्ज || SAGAR TV NEWS ||

 

मुरैना जिले के सबलगढ़ से कांग्रेस विधायक बैजनाथ कुशवाह और उनके परिवार के 6 अन्य सदस्यों के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। उनके छोटे भाई हरी सिंह कुशवाह की पत्नी की हत्या के आरोप में सबलगढ़ न्यायालय ने एफआईआर के आदेश जारी किए हैं। बता दे कि विधायक बैजनाथ कुशवाह के छोटे भाई हरीसिंह कुशवाह की पत्नी अंगूरी कुशवाह का शव साल 2015 में खेत में मिला था। अपनी बहन के मरने के बाद अंगूरी के भाई गोरेलाल कुशवाह जो कि सबलगढ़ में ही रहते हैं उन्होंने इस मामले में बैजनाथ कुशवाह व उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ सबलगढ़ न्यायालय में परिवाद पेश किया था। सबलगढ़ न्यायालय के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार गोयल ने 31 अगस्त को यह फैसला सुनाया था।


By - Giriraj Rajoria Morena (M.P.)
04-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.