खूनी संघर्ष में चली गोलियां, 2 की गई जान, 8 घायल || SAGAR TV NEWS ||
नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तहसील के ढिगसरा गांव में बीती देर रात पुरानी रंजिश में चली गोली में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षो के आठ लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन हालात बिगड़ती देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बता दे कि ढिगसरा गांव में सरपंच परषोत्तम गुर्जर और भैयाजी गुर्जर के बीच कोई पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ से पौने दस बजे के बीच दोनों पक्षों में बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौंज शुरू हो गई। फिर बात बढ़ते बढ़ते गोलियां चलने लगी।