TOP_10_मध्यप्रदेश : जेठ ने बहु को बंधक बनाकर लूट ली आबरू || STVN INDIA ||

 

पुजारी की पीट-पीटकर हत्या
धार में चार बदमाशों ने हनुमान मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पुजारी और मंदिर के चौकीदार के साथ जमकर मारपीट की। पुजारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

लव मैरिज करने पर भारी बवाल
रायसेन में सिलवानी के कुंडाली गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। उन्होंने और और वाहन में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया।मामले में 20 पर नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस पर हमला, 2 आरोपी छुड़ाए
बुरहानपुर नेपानगर वन परिक्षेत्र के चिड़ियापानी गांव में बदमाशों ने तीर, गोफन, पत्थरों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी तीन राउंड फायर किए, लेकिन हमला कर डकैती में आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया गया। हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

सागर में अफवाह से मची अफरा-तफरी
सागर में एक बार फिर पगारा क्षेत्र में विवाद में गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली। खबर मिलते ही शहर के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि मौके पर जांच के दौरान कोई भी विवाद या गोली चलने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। अफवाह होने पर पुलिस ने क्षेत्र में जांच की और लौट आई।

40 लाख रुपए कीमत का हीरा मिला
हीरों की धरती पन्ना में फिर एक बार किसानों की किस्मत चमकी है। यहां चार पार्टनरों को खुदाई में 8.22 कैरेट का हीरा मिला है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। उन्होंने ये हीरा जिले के हीरा कार्यालय में जमा कराया है।

AP एक्सप्रेस में गांजे की तस्करी
बैतूल के आमला में जीआरपी पुलिस ने एपी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री की सूचना पर एक लाख रुपए कीमत का अवैध गांजा पकड़ा है। इसके साथ तेलंगाना के उस युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पुलिस को गांजे के ट्रेन में होने की सूचना दी थी।

पुलिस ने मकान पर चलाया बुलडोजर
देवास में एक 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार सुबह पुलिस ने नगर निगम की टीम के साथ मिलकर आरोपी के आशियाने पर बुलडोजर चला दिया।

छोटे भाई की पत्नी को बंधक बनाकर रेप
ग्वालियर में एक युवक ने अपने छोटे भाई की पत्नी को बंधक बनाकर उसकी आबरू लूट ली। चार महीने से मायके में रह रही छोटे भाई की पत्नी को उसके पति की बीमारी पर बातचीत करने के बहाने बुलाकर जेठ ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना कंपू के टापू मोहल्ला की है।

बेटी अनोखी के जन्म का अनूठा जश्न
भोपाल में एक बेटी के जन्म पर उसके पिता ने ऐसा अनूठा जश्न मनाया कि लोग देखते रह गए। घर में जन्मे बेटे के बाद जब बेटी आई, तो पिता ने यह खुशी घर, परिवार और आम लोगों के साथ बांटी। उन्होंने बेटी के जन्म पर कोलार इलाके में लोगों को 50 हजार पानीपुरी फ्री में खिलाई।

प्रेमी के शक ने छीन ली जान
उज्जैन में महाकाल मंदिर क्षेत्र में रविवार रात होटल हाईलाइट की तीसरी फ्लोर से छात्रा के कूदकर जान देने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। छात्रा के बॉयफ्रेंड ने इंस्टाग्राम पर दूसरी लड़की से शादी की बात पोस्ट की थी। उसने लिखा था कि मैं दूसरी लड़की से शादी कर रहा हूं। इसे लेकर दोनों में विवाद हुआ था।


By - Sarag tv news
13-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.